34 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : धूमधाम से हुआ माँ दुर्गा मूर्ति का विसर्जन

जौनपुर : धूमधाम से हुआ माँ दुर्गा मूर्ति का विसर्जन

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत बीबीगंज चौकी के कुड़ियारी गांव मे शनिवार मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। गांव से शुरू हुई यात्रा का समापन गोल्हागौर के मटरुगंज चौराहे के नहरपुल पर हुआ। यहां विधि-विधान से मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया।नौ दिन पूर्व मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित हुई थी तब से ही वहां पूजा अर्चना चल रही थी। नौ दिन की पूजा पूरी होने के बाद शनिवार को विसर्जन यात्रा बड़ी ही धूमधाम के साथ निकाली गई।

शाम करीब तीन बजे यात्रा शुरू हुई जिसमें शामिल श्रद्धालुओं ने डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नृत्य किया। इसके अलावा एक-दूसरे पर गुलाल भी उड़ाया। विसर्जन यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। शाम करीब पांच बजे नहरपुल पर मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान बीबीगंज पुलिस चौकी से तीन सिपाही रहने के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। यात्रा के समापन पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस कार्यक्रम में प्रधान प्रमोद चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, शेषनाग जायसवाल, अतुल जायसवाल, अनूप जायसवाल, जोगेन्द्र माली, गुड्डू माली, सुनील गौड़, पवन शर्मा, मदन पाण्डेय, शिवकुमार विश्वकर्मा, ललित सोनी, हेमन्त यादव, शिवा शर्मा, विवेक विश्वकर्मा, हरि गुप्ता, किशन सिंह, आदि भक्त लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37184222
Total Visitors
721
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This