40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : नई व्यवस्था ! अब सफाई कर्मी ड्यूटी स्थल से देंगे आनलाइन हाजिरी

जौनपुर : नई व्यवस्था ! अब सफाई कर्मी ड्यूटी स्थल से देंगे आनलाइन हाजिरी

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                      ब्लॉक सभागार में बुधवार को सफाई कर्मचारियों और सचिवों को सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें इन लोगों को ड्यूटी स्थल से ऑनलाइन उपस्थित दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक अनूप सिंह ने बताया कि ऐप्प उपलब्ध करा दिया गया है। सभी कर्मचारियों और सचिव इसको डाउनलोड करके जो जिस जगह तैनात है वहीं से अपना ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करायेगे। यदि कोई कर्मचारी किसी कार्यालय से संबंध है। तो वह वहीं से अपना ऑनलाइन उपस्थिति कर सकते हैं। इससे सब को सहूलियत मिलेगी। जो शिकायतें मिलती है कि फलां गांव में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं। उसका भी स्वतः निस्तारण हो जायेगा। प्रशिक्षण में सफाई कर्मचारियों ने अपना सुझाव दिया कि 80% से अधिक सफाई कर्मचारियों के पास उच्च क्षमता का एन्ड्रायड मोबाइल सेट उपलब्ध नहीं है। कुछ कर्मचारियों को सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण तकनीकी समझ में नहीं आया। जिसका कोई समुचित जवाब नहीं दिया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अनुराग राय, एडीओ पंचायत हौसला प्रसाद सिंह, खंड प्रेरक अलका सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37225250
Total Visitors
772
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This