44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : पिता ने लाठी-डंडे से पीटकर पुत्र को उतारा मौत के घाट

जौनपुर : पिता ने लाठी-डंडे से पीटकर पुत्र को उतारा मौत के घाट

मड़ियाहूं। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
                     थाना क्षेत्र के नद्दीरामपुर गांव में संचालित एक ईंट भट्ठे पर पिता ने अपने ही पुत्र को लाठी डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
नद्दीरामपुर गांव में अनिल सिंह का ईंट भट्ठा संचालित होता है। यहां बिहार और झारखंड के कई मजदूर काम करते हैं। उसी में झारखंड के दुरूल्ला थाना चौबासा के रहने वाले बट्टे नायक और उसका पुत्र बरसात नायक भी मजदूरी का काम करते थे। दोनों ईंट पथाई करने के बाद भट्ठे पर ही एक कमरे में सोते थे।
पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात में दोनों किसी बात को लेकर विवाद कर लिए। इस दौरान दोनों ने शराब भी पी रखी थी। विवाद इतना बढ़ा कि पिता बट्टे नायक ने लाठी डंडे से अपने ही पुत्र बरसात को पीट दिया। घटना की जानकारी होने पर वहां के अन्य मजदूरों ने भट्ठा मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक बरसात की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410852
Total Visitors
386
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This