34.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

युवक की हत्या के मामले में पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज 

युवक की हत्या के मामले में पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज 

जौनपुर।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7
                  पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार तीन जून की रात थाने से लगभग 500 मीटर दूर बादशाहपुर रेलवे स्टेशन यार्ड में संदिग्ध हालात में शनि शर्मा (20) निवासी लाईमंडी का शव मिला था। मृतक के पिता अशोक कुमार ने अपने पुत्र की हत्या की तहरीर एसपी के साथ थाने पर दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर ने थाना प्रभारी मुंगरा बादशाहपुर को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी विवेचना करने तथा दर्ज प्राथमिकी की प्रति तीन दिन के भीतर न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है न्यायालय के आदेश पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव को सौंप दी गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37223752
Total Visitors
736
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This