36.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

जौनपुर : पुरानी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल 

जौनपुर : पुरानी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल 

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
           क्षेत्र अंतर्गत अब्बोपुर गांव में पट्टीदारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की रात्रि जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का पीएचसी सोंधी उपचार कराया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तहलका प्रतिनिधि के मुताबिक गांव के नंदलाल और श्यामलाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। रात्रि में एक पक्ष शराब के नशे में दूसरे पक्ष को गाली दे दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से नंदलाल, दयाराम, जानकी, सुदामा, सुखना, अजय तथा दूसरे पक्ष से श्यामलाल, शामली, मीला, आनंद, हेमंत घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दयाराम, सुदामा, सुखना, श्यामलाल और हेमंत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है, तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37442918
Total Visitors
810
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This