27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : पूर्व विधायक सेनानी सूर्यनाथ उपाध्याय की 23वीं पुण्यतिथि पर किया गया कम्बल वितरण

जौनपुर : पूर्व विधायक सेनानी सूर्यनाथ उपाध्याय की 23वीं पुण्यतिथि पर किया गया कम्बल वितरण

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               क्षेत्र के देहजुरी गोपालपुर स्थित श्री क्षेमकरण स्कूल में शनिवार को प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक सूर्यनाथ उपाध्याय की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई जहां सौ गरीबों को कम्बल वितरित किया गया।आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में किये गये उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

अपने 3 बार के विधायक कार्यकाल में रारी, मड़ियाहूं के साथ वह जनपद के विकास के लिये प्रतिबद्ध रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य ईश्वरी मिश्रा ने कहा कि जन्मदाता व जन्मभूमि का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता है लेकिन जन्मभूमि पर आमजन के लिये विकास कार्य करवाना बड़े सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर उनके पौत्र संजय उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, अविनाश उपाध्याय कान्हा, पिंकू उपाध्याय, श्याम नारायण उपाध्याय, प्राचार्य जनार्दन मिश्रा, संदीप मिश्रा, विशाल सिंह, शिवधारी यादव, नन्द कुमार यादव, राकेश मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37219284
Total Visitors
734
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This