42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर, बीएचयू में चल रहा है इलाज

मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर, बीएचयू में चल रहा है इलाज

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात छह वर्षीय मासूम बच्ची को अज्ञात दरिन्दे द्वारा अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ मासूम को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया। मौके पर एसीपी पिण्डरा प्रतीक कुमार, डाग स्क्वायड दस्ता के साथ मामले की छानबीन शुरु की।
पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार बीती रात पिड़िता घर के बाहर बरामदे में अपनी दादी, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ सोई थी। उसके पिता घर से कुछ दूर खेत की रखवाली करने चले गये। जबकि दादा घर से सौ कदम दूरी पर हैंडपंप के पास सोये थे।
रात लगभग 12 बजे के बाद मासुम बच्ची हैंडपंप पर पानी पीने पहुंची उसी समय कोई अज्ञात दरिंदा उसका मुंह दबाकर अगवा करके गांव के बाहर एक विद्यालय के पास स्थित तालाब पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहोशी की हालत में घर के पास छोड़ कर भाग गया। लगभग तीन बजे रात को जब पिड़िता को होश आया तो खून से लथपथ रोती बिलखती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
पिता ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर एडीसीपी आकाश पटेल, एसीपी प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर फूलपुर संजय मिश्रा, डॉग स्क्वायड, फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400419
Total Visitors
985
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This