40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : पूर्वमंत्री के भाई और दबंगों पर घर जलाने का आरोप

जौनपुर : पूर्वमंत्री के भाई और दबंगों पर घर जलाने का आरोप

जौनपुर।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
            सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम 7:30 बजे दयाराम सोनकर के घर में आग लग गई। पीड़ित ने एक पूर्व मंत्री के भाई पर आरोप लगाया। दयाराम सोनकर का आरोप है की उनकी पत्नी, बेटी और बहू खेत में काम कर रही थी। तभी कुछ दबंगों ने उनकी बहू के सिर पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गई।
इसके बाद दबंगों ने उनके घर पर पहुंचकर घर में रखे जरूरी कागजात के साथ सोफे, दरवाजे, शौचालय, फ्रिज, कूलर आदि समान को तोड़कर उसमें आग लगा दी। मौके से उनकी पत्नी व बेटी घर से भाग कर बाहर अपनी जान बचाई तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी घायल बहू को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने बताया कि जमीन का विवाद चल रहा है। जिसके कारण यह घटना हुई है। सरायख्वाजा के क्राइम इंस्पेक्टर एसके शुक्ला ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है घर पर सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पीएसी की तैनाती कर दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37430196
Total Visitors
633
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This