जौनपुर : बीएसए एवं लेखाधिकारी का हुआ भव्य सम्मान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्थानीय हिंदी भवन के सभागार में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर के तत्वावधान में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद असलम ने किया।

समारोह में 7 वर्ष से अधिक कार्यकाल बिताने वाले वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा नंदराम कुरील के पदोन्नत होकर उपनिदेशक वित्तीय सांख्यिकी निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ में कार्यभार ग्रहण करने एवं जनपद सोनभद्र से स्थानांतरित होकर आए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल का स्वागत सम्मान समारोह पूर्वक किया गया। इस दौरान जनपद के समस्त संगठनों के पदाधिकारी लेखा एवं बीएसए कार्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सभी ने मुक्त कंठ से वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी के कार्यकाल को सराहा तथा अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह बुके आदि दे कर सम्मानित किया।









