31.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : बीएसए ने किया शाहगंज ब्लाक के विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण

जौनपुर : बीएसए ने किया शाहगंज ब्लाक के विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण

# कम्पोजिट विद्यालय सबरहद की व्यवस्था देख हुए प्रभावित

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने गुरुवार को शाहगंज ब्लाक के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कम्पोजिट विद्यालय सबरहद की उत्तम व्यवस्था देख काफी प्रभावित हुए। स्कूल की भूरि भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए प्रधानाध्यापक को लैब तथा लाइब्रेरी में और अधिक सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।

इससे पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने सरायख्वाजा, मुड़ैला और प्राथमिक विद्यालय गोरारी का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय गोरारी की साज सज्जा और बच्चों के पठन पाठन की उत्तम व्यवस्था देख प्रधानाध्यापिका डॉ शिवानी मौर्या की प्रशंसा की। यहां से वह कम्पोजिट विद्यालय सबरहद पहुंचे यहां भौतिक परिवेश मिशन प्रेरणा और कायाकल्प के तहत हुए कार्य पुस्तकालय, लैब, मोहल्ला क्लास आदि कार्य पर दृष्टांकन किए।
स्कूल कैम्पस में लगे विभिन्न प्रकार के पुष्प और वृक्ष को देख आकर्षित हो उठे। स्कूल की व्यवस्था से वह इतने प्रभावित हो उठे कि वह प्रधानाध्यापक अशोक कुमार से कहा कि यहां तो सब कुछ ठीक ठाक है जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने पूरे स्कूल कैम्पस में चहलकदमी कर हर चीज को बारीकी से देखा। कहा कि यहां तो सब कुछ है देने के लिए बचा ही क्या है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि लैब और लाइब्रेरी में कुछ और सहायता मिल जाती तो यह संसाधनों से और परिपूर्ण हो जाता। इस पर बीएसए ने सहायता देने का आश्वासन दिया। सभी शिक्षकों की प्रशंसा करने के बाद वह यहां से शाहगंज चले गए। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव उनके साथ मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37215206
Total Visitors
1084
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This