27.8 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : आम आदमी पार्टी के प्रति जनता में बढ़ रही है विश्वसनीयता- ग़ालिब शेख

जौनपुर : आम आदमी पार्टी के प्रति जनता में बढ़ रही है विश्वसनीयता- ग़ालिब शेख

# आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
             स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान अनवरत 27वें दिन से चल रहा है। जिसमें विधानसभा की सम्मानित जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। पूरे सूबे से 1 करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का है।

 

प्रदेश सचिव विजय गुप्ता, विनोद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष गालिब शेख के नेतृत्व में “यूपी जोड़ो” अभियान निर्बाध गति से चल रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गालिब शेख ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है उससे अब लगता है कि अब जनता बहरूपिया एंव झूठे वादे वाली सरकार को पहचान चुकी है और अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।
आम जनता आम आदमी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है जिस पर खरा उतरने के लिए आम आदमी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कटिबद्ध है। इस दौरान प्रदेश सचिव विवेक यादव, मोहम्मद अरशद, चंदन राजभर, सूरज यादव, सोनू यादव, मनसूर अली, शौकत अली, मुमताज अहमद, योगेंद्र यादव, मुन्ना चौबे, मोहम्मद अबूसाद, विकलेश प्रजापति, फुरकान कासिम, सैफ जाफरी, मोहित अग्रहरि, अरुण गुप्ता, अंकुश ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37127102
Total Visitors
567
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This