30.1 C
Delhi
Sunday, October 5, 2025

जौनपुर : बेटी पैदा होने पर ढोल बजाकर करें स्वागत- कुलपति

जौनपुर : बेटी पैदा होने पर ढोल बजाकर करें स्वागत- कुलपति

# पीयू में महिला अध्ययन केंद्र द्वारा समूह की महिलाओं की हुई गोद भराई

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समूह की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि गर्भ में बच्चों की देख-रेख मातृशक्ति जिस भाव से करती हैं वह सबसे कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं गर्भवती हो तो उन्हें पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। मुख्य रूप से उन्हें हरी साग सब्जी का सेवन करना चाहिए। जैसा खाएंगे अन्न वैसा होगा मन की कहावत चरितार्थ है। उन्होंने कहा कि जिस मां को बेटी हो वह उनका स्वागत ढोल बजाकर करें।
इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफ़ेसर बीबी तिवारी ने महिलाओं को शुभ आशीष दिया कहा कि मां की जगह कोई नहीं ले सकता। कार्यक्रम में शशिकांत त्रिपाठी एवं त्रिभुवन पांडेय ने वैदिक रीति से गर्भवती महिलाओं का गर्भ संस्कार पूर्ण कराया। उन्होंने संस्कार के मंत्रों का पाठ कर लोगों को संकल्प दिलाया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर प्रो देवराज सिंह, डॉ मनोज मिश्र, एनएसएस समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार, डॉ विनय वर्मा, शशिकांत यादव, डा धीरेन्द्र चौधरी, अन्नू त्यागी, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ पूजा सक्सेना, डॉ जया शुक्ला आदि शामिल थीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This