34.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : भाजपा किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न

जौनपुर : भाजपा किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              नगर के एक होटल में भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में मोर्चा के सभी पदाधिकारीयों एवं मंडल अध्यक्षों का परिचयात्मक बैठक किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा निर्णय लिया गया की आने वाले 17 सिंतबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मोर्चा के द्वारा किसान सम्मान एवं जवान सम्मान मनाया जाएगा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सुनील श्रीवास्तव ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिला पदाधिकरियों और मण्डल अध्यक्ष को उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया व होने वाली आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने बताया कि आगामी 18 सितम्बर को 300 से अधिक किसानों को आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
मोर्चा के पदाधिकारियों को आने वाले समय मे उनकी जिम्मेदारियों को विस्तार से बताया और कहा की आने वाले चुनाव में आप लोगो के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि राकेश टिकैत जैसे नेता को जो सपा और कांग्रेस के पाले में रहकर खेल रहे है और किसान भाइयों में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बारे में भ्रम फैला रहे है, उनका जबाब आप लोगो को ही किसान भाइयों के बीच मे जाकर देना है।

इसके पहले मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यर्पण और दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, जिला महामंत्री द्वय किसान मोर्चा इन्द्रसेन सिंह, प्रदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष राम सिंह, लक्ष्मीकांत मित्र, पंकज सिंह, घनश्याम यादव, नीरज मौर्य, जिला मंत्री संजय सिंह, ज्ञान त्रिपाठी, सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य मोहन लाल गुप्ता एवं नव नियुक्त सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे, उक्त सूचना किसान मोर्चा के मीडिया के प्रभारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37296983
Total Visitors
926
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This