34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर : युवती की नृशंस हत्या के मामले में ममेरा भाई एवं उसका साथी गिरफ्तार 

जौनपुर : युवती की नृशंस हत्या के मामले में ममेरा भाई एवं उसका साथी गिरफ्तार 

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7 
            खुटहन थाना क्षेत्र के दरना गांव में ट्यूबवेल के पास मिली युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी मृतका युवती के मामा का लड़का है और उसने ईंट से युवती का चेहरा कूच दिया था। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में दरना गांव में राधेश्याम के खेत में स्थित ट्यूबवेल के पास से युवती की लाश मिली थी। युवती की पहचान फूलचन्द बिन्द पुत्र विपत बिन्द की बेटी सुनीली के तौर पर हुई। युवती के गर्दन व चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतका के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके साले एकडला निवासी भारत का लड़का प्रदीप सुनीली से शादी करना चाहता था। उसी ने अपने साथी सुनील पुत्र रामधनी के साथ मिलकर सुनीली की हत्या कर दी।
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होने के 14 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों प्रदीप बिन्द पुत्र भारत और सुनील पुत्र रामधनी निवासी ग्राम एकडला थाना सरपतहां को शनिवार को बिशुनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हुआ ईंट का टुकड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में खुटहन प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव, हेड कांस्टेबल रामआशीष यादव, कांस्टेबल आनन्द पासवान, सोनू मौर्या शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431705
Total Visitors
370
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This