34.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

मोरक्को में भूंकप से भारी तबाही, अनेक इमारतें ढही

मोरक्को में भूंकप से भारी तबाही, अनेक इमारतें ढही

# 632 की मौत, 3 सौ से ज्यादा गम्भीर रूप से घायल

# प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया, दिया हर संभव मदद का भरोसा

रबात/नई दिल्ली। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
           मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप से भीषण तबाही होने की खबर सामने आई है, जिसमें अब तक 632 लोगों की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भूंकप का केंद्र मारकेश शहर से 75 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि बड़ी संख्या में इमारतें जमींदोज हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में भूंकप में हुई भारी तबाही पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मोरक्को को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “मोरक्को में भूंकप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होने अपने प्रियजनों को खोया है, घायल जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने को तैयार है।”

# तबाही के बाद मची अफरा तफरी…

भूकंप के झटके महसूस करते ही स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर निकल आए। भूकंप आने के कुछ ही समय के बाद सड़कों पर कई एंबुलेंस देखी गई, जो इमारतें गिरी हैं उसमें अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों के अनुसार झटका इतना तेज था कि लोगों में चीख-पुकार मच गई, भूकंप के बाद भी लोगों के मन में डर बना हुआ है और वह अपने घरों में दोबारा जाने से डर रहे हैं।

# 120 सालों बाद इतने तेज भूंकप के झटके..

बीते 120 सालों में इस क्षेत्र में इतनी तीव्रता के भूकंप नहीं महसूस किया गया है। इससे पहले देश में जो भी भूकंप आए वह पूर्वी क्षेत्रों में आए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, स्थानीय समय देर रात करीब 11:11 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई में था। आपको बता दें कि अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण मोरक्को के उत्तरी हिस्सों में भूकंप आते रहते हैं। साल 2004 में पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में भूकंप में भारी जानमाल का नुकसान हुआ था। इसकी चपेट में आने से 600 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37223534
Total Visitors
766
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This