41.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : विद्युतकर्मी को जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया सम्मानित

जौनपुर : विद्युतकर्मी को जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया सम्मानित

“सैल्यूट टू साइलेंट वर्कर” के तहत कार्यक्रम का आयोजन 

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
             समाजसेवी संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार ने शुक्रवार दोपहर एक्सईएन कार्यालय में विद्युत विभाग के एक कर्मचारी को सम्मानित किया। संस्था के “सैल्यूट टू साइलेंट वर्कर” मुहिम में एसएसओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी विनोद कुमार के सेवाभाव पर उन्हें सम्मानित किया गया।
एक्सईएन राम नरेश ने संस्था के मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि संस्कार टीम के लोगों ने जिस कर्मचारी को सम्मानित करने के लिए चिन्हित किया वह वास्तव में सम्मान का पात्र है। एसडीओ रौशन जमीर ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था द्वारा नेक काम किया जा रहा है। संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर ने संस्था के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जेसी एखलाक खान ने किया। अंत में अध्यक्ष जेसी सरफराज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल, विनायक गुप्ता, शाहिद अंसारी, मिन्हाज, मुराद अली, फज्ले इलाही, रजा हुसैन आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37425438
Total Visitors
793
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This