जौनपुर : शाहगंज की प्रमुख मंजू सिंह ने ली पद एंव गोपनीयता की शपथ
# प्रमुख पति ने ब्लॉक प्रमुख को चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत
# शपथ ग्रहण के बाद हुई बैठक में 6 करोड़ के प्रस्ताव पर लगी मोहर
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
ब्लॉक प्रमुख चुनाव सम्पन्न के पश्चात नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का पद एंव गोपनीयता का शपथ लेकर विकास को गति देने की कवायद शुरू की गई। इसी कड़ी में जनपद जौनपुर के विकास खण्ड शाहगंज सोंधी सभागार में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह का मंगलवार की दोपहर भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।

एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने प्रमुख मंजू सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। विजय सिंह विद्यार्थी ने सभी का आभार प्रकट किया।प्रमुख के पति ने ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। संचालन अजय सिंह ने किया। इस मौके पर आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, ओबीसी महामंत्री कृष्ण कुमार जायसवाल, परवेज आलम भुट्टो, बीडीओ अनुराग राय, बाबा सिंह, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, रमेश सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा व विनय सिंह उपस्थित रहे।









