30.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : संदिग्ध हालत में महिला की मौत

जौनपुर : संदिग्ध हालत में महिला की मौत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र के कलापुर गांव में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का कहना है कि 25 वर्षीय रिंका पत्नी मुकेश राजभर सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। इस बीच कमरे में गिरे कपड़े को उठाते समय किसी जंतु ने उसके हाथ में डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए कई अस्पतालों में लेकर गए। लेकिन हर जगह से डाक्टरों ने जवाब दे दिया। संतुष्टि न मिलने पर परिजनों ने झाड़फूंक भी कराया। फिर भी महिला की जान नहीं बच पाई। जबकि चर्चा है कि मुकेश ने रिंका के साथ प्रेम विवाह किया था। उससे दो बच्चे भी हैं। इस बीच किसी दूसरी लड़की को लेकर मुकेश कहीं फरार हो गया है। जिसे लेकर घर में विवाद चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के हड़वा गांव से मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए आरोप लगाने लगे। एसएचओ राजेश यादव का कहना है कि मृतका की सास कमलावती के कहने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37266303
Total Visitors
650
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This