36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : समाज में फैली असमानता को दूर करने के लिए महाराजा सुहेलदेव के बताएं रास्ते पर चलने की जरूरत- ललई

जौनपुर : समाज में फैली असमानता को दूर करने के लिए महाराजा सुहेलदेव के बताएं रास्ते पर चलने की जरूरत- ललई

# सपाईयों ने धूमधाम से मनाई महाराजा सुहेलदेव जयंती

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महाराजा सुहेलदेव की जयंती जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर सदा कमजोर, गरीब, पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए उनके राज्य मे छोटे छोटे राज्य को मिलाकर अपने एक अलग व्यवस्था बनाकर सदा कमजोरों की लड़ाई लड़ते रहे। आज उनकी जयंती के अवसर पर हम लोगों को संकल्प लेना होगा की उनके दिखाएं हुए रास्ते को आगे लेकर चलना होगा तभी समाज में समानता आयेगी इसी सोच को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे ले जाना चाहते हैं।

वहीं जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा आज जिस तरह समाज में फैली असमानता को दूर करने के लिए महाराजा सुहेलदेव राजभर के बताएं रास्ते पर चलने की जरूरत है। महराजा सुहेलदेव जीवन भर समानता की लड़ाई लड़ते रहे आज की सरकार तो समानता लाने के एकदम खिलाफ काम कर रही है महराज सुहेलदेव के सपनों को सिर्फ समाजवादी पार्टी ही आगे ले जाने का काम कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद, गजराज यादव, रमेश साहनी, शेखू खाँ, अलमाश सभासद, डॉ लक्ष्मी कान्त यादव, आर बी यादव, गुड्डू सोनकर, शकील मंशुरी, अनील यादव, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
Feb 16, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37210650
Total Visitors
827
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज खुटहन, जौनपुर।  मुलायम सोनी  तहलका 24x7              बनुवाडीह बाजार में...

More Articles Like This