34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

झांसी : मां की दूसरी शादी से आहत होकर बेटे ने जहर खाकर दी जान 

झांसी : मां की दूसरी शादी से आहत होकर बेटे ने जहर खाकर दी जान 

झांसी/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
            झांसी में मां की दूसरी शादी से बेटे ने आहत होकर मौत को गले लगा लिया। मामला झांसी के मऊरानीपुर तहसिल के तोडिफतेपुर गांव का है।महिला ने बच्चों की खुशी के लिए ही दूसरी शादी करने का फैसला किया था।दरअसल तोडिफतेपुर में रहने वाले बिहारी लाला नाम के शख्स की 40 साल की उम्र में मौत हो गयी थी। 10 साल पहले हुई मौत से उसकी पत्नी कम उम्र में ही विधवा हो गयी थी। वह अपने बेटे-बेटियों को गांव में ही छोड़कर मजदूरी करने ग्वालियर चली गयी थी और वहीं मजदूरी कर अपना जीवन गुजार रही थी।
तीन साल पहले बिहारी लाला की विधवा पत्नी का एक युवक से संपर्क हो गया। वह युवक शादीशुदा था और उम्र में उस महिला से लगभग 10 साल छोटा भी था. धीरे-धीरे दोनों में बात बढ़ी और उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। बात धीरे धीरे शादी तक पहुंच गयी, जब मां की शादी की जानकारी उसके बेटे सुरेंद्र पाल को हुई तो परिवार में विवाद होने लगा. पिछले दिनों उसकी मां मऊरानीपुर उससे मिलने आई थी। जब गांव में विधवा महिला की शादी की बात हुई तो सुरेंद्र मां के फैसले के खिलाफ हो गया क्योंकि उस उम्र में शादी की चर्चा होने पर समाज के लोग और दोस्त उसे ताना देने लगे थे, कुछ लोग उसका मजाक भी बना रहे थे। इसके बाद भी उसकी मां ने बीते दिनों शादी कर ली। इससे परेशान होकर सुरेंद्र ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गयी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432290
Total Visitors
256
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This