34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

ढाबा मैनेजर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार, दो की तलाश जार

ढाबा मैनेजर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार, दो की तलाश जार

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                    गौराबादशाहपुर थानान्तर्गत आजमगढ़-जौनपुर राजमार्ग पर शनिवार की देर रात लकी ढाबा पर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। फायरिंग में ढाबा के मैनेजर शहजाद (24) की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक रविवार की देर रात गौराबादशाहपुर पुलिस सर्विलांस टीम व क्राइम ब्रांच की मदद से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार ने बताया कि शहजाद की हत्या के मामले में ढाबा संचालक सफ़क़त एजाज सिद्दीकी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा चार टीम में लगातार गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।
मुखबरि की सूचना पर क्षेत्राधिकारी केराकत प्रतिमा वर्मा, गौराबादशाहपुर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा गोडहरा पुलिया के पास से पांच अभियुक्तों राहुल चौरसिया पुत्र चंद्रिका चौरसिया निवासी मुंगरा थाना केराकत, अफरोज पुत्र इंद्रेश निवासी, विकास यादव पुत्र श्रीराम यादव, विशाल कनौजिया पुत्र बिरजू निवासी गौराबादशाहपुर, प्रदीप गुप्ता पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता निवासी केराकत को कार सहित गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो अभियुक्त चंदन सिंह पुत्र प्रभु सत्यवादी सिंह निवासी और पंकज चौरसिया पुत्र राम नारायण चौरसिया निवासी केराकत फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431971
Total Visitors
285
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This