20.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, तीनों की मौत से मचा हड़कंप

तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, तीनों की मौत से मचा हड़कंप

गाजियाबाद।
तहलका 24×7 
               उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन सगी बहनों ने बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की है।बताया जा रहा है कि तीनों बहनें बालकनी में आई एक दूसरे के हाथ पकड़ा और बालकनी से नीचे छलांग लगा दी।गिरने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकाल आए। तीनों बहनों को खून से लतफत देख पड़ोसी हैरान रह गए।मृतक बहने नाबालिग बताई जा रही हैं।
तीनों बहनों गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी के बी 1 टावर में रहती थीं। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना पर पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच चल रही है। नाबालिग बहनों के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे।फॉरेंसिक जांच के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट होने की संभावना है।फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
सोसाइटी निवासी राहुल का कहना है कि तीनों बहनें कोरियन गेम खेला करती थीं।कोरिया गेम में विभिन्न प्रकार के टाक्स दिए जाते थे।माना जा रहा है कि गेम में कोई टास्क दिया गया था,जिसके चलते तीनों नाबालिक बहनों ने सुसाइड किया है।हालांकि, आत्महत्या के पीछे क्या कुछ कारण रहा इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अप्रैल-जुलाई के बीच होंगे पंचायत चुनाव, तैयारी पूरी: ओम प्रकाश राजभर

अप्रैल-जुलाई के बीच होंगे पंचायत चुनाव, तैयारी पूरी: ओम प्रकाश राजभर लखनऊ। तहलका 24x7                 उत्तर...

More Articles Like This