32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

तीसरी पुण्यतिथि पर याद किए गए पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव

तीसरी पुण्यतिथि पर याद किए गए पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव

# मीडिया कार्यालय पर पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              खेतासराय स्थित मीडिया कार्यालय पर गुरुवार की शाम पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव की तीसरी पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृत्यों को याद किया गया।
बता दें कि पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव क्षेत्र के फरीदपुर जैगहा गांव निवासी थे, बेहद कम समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी नाम किया। कोविड महामारी की चपेट में आने से उनका निधन हो गया था।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ संवाददाता आनंद सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र के सिंकू श्रीवास्तव एक मुकाम हासिल किए थे। वह बेहद मिलनसार थे। रिंकू श्रीवास्तव का असमय जाना कष्टकारी है। पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी ने कहा कि कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले पत्रकार साथी की कमी जीवनभर खलती रहेगी, यह मीडिया जगत में पत्रकारों के लिए अपूर्ण क्षति है।
जिसकी भरपाई नहीं कि जा सकती है। इस दौरान पत्रकारों और गणमान्यजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस दौरान पत्रकार श्यामचन्द्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, राकेश शर्मा, प्रेम यादव, रिशु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420853
Total Visitors
371
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This