30.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक की मौत

तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक की मौत

सुईथाकलां, जौनपुर।
उपेन्द्र सिंह
तहलका 24×7
            क्षेत्र अंतर्गत गलगला शहीद बाजार में पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत जुनेदपुर निवासी छोटे लाल यादव (48) पुत्र सहदेव यादव पशुओं का हरा चारा काटने खेत में गए थे और काट कर वापस लौट रहे थे और वह लखनऊ बलिया राजमार्ग पर स्थित गलगला शहीद बाजार में पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गये।
मौके पर मौजूद दुकानदार और ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुईथाकलां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद मृतक घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पिकअप बिना नम्बर की है जिसको विपिन वर्मा पुत्र राम पूजन वर्मा निवासी अशोकपुर कलां थाना सरपतहां चला रहे थे। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिली। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396398
Total Visitors
371
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This