35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आप पार्टी ने भिक्षा माँग कर जताया सरकार के प्रति आक्रोश

आप पार्टी ने भिक्षा माँग कर जताया सरकार के प्रति आक्रोश

शाहगंज, जौनपुर।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
सत्तासीन भाजपा सरकार के प्रति आम आदमी पार्टी ने अपना आक्रोश प्रकट करने का एक अनूठा तरीका अपनाते हुए दुकानदारों, रेहड़ी पटरी विक्रेताओं से भिक्षा माॅंगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि cyss के प्रदेश अध्यक्ष बंशराज दूबे ने बताया कि आज नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की सारी सम्पत्ति को अपने चहेते मित्र अडानी को बेच चूकें है जिस कारण देश का युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर हो गया है। यह भिक्षा में मिला हुआ धन चेक के माध्यम से नरेंद्र मोदी जी को भेजा जाएगा जिसको वह अपने मित्र अदानी को दे सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने अपना आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि आज देश की ऐसी हालत हो गयी है कि चारों तरफ़ लूट घसोट मची है। कोई भी तबका अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। पढ़ा लिखा नौजवान नौकरी के लिए दर बदर भटकने को मजबूर हैं। आज आम लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी अपनी चरम सीमा पर है। शायद अडानी को देने के लिए पैसा कम पड़ रहा होगा इसलिए हमारी पार्टी ने भिक्षा मांग कर नरेंद्र मोदी को पैसा भेजने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद गालिब शेख, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, यूथ बिग के पूर्व प्रदेश सचिव विवेक यादव विक्की, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार यादव, cyss के जिलाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, खेतासराय नगर के अध्यक्ष सुनील चौधरी, विकलेश प्रजापति, अबूशाद आदि लोग उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397219
Total Visitors
415
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This