42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
             शेख असरखपुर गांव में गुरुवार की शाम गेंहू की मड़ाई करते समय थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। जिसमें चार लोगों को हल्की चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर दो महिलाएं सहित आठ पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी उमा देवी का आरोप था कि वह अपने घर थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करा रही थी। तभी पड़ोसी नीरज, संदीप, दया शंकर व कृपाशंकर आकर ट्रैक्टर बंद कराने लगे। विरोध करने पर लात घूंसो से पिटाई करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष के कृपाशंकर का आरोप है कि थ्रेसर का भूषा व गर्दा उनके घर की तरफ जा रहा था।
जिसे दूसरी दिशा में घुमाने की बात कहते ही श्रीव्रत, जियालाल तथा दोनों की पत्नियों ने मिलकर उन्हें मारा पीटा। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400750
Total Visitors
746
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This