26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक

सुईथाकलां, जौनपुर। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
           क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर लगी आग में लगभग पन्द्रह बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।जब तक दमकल मौके पर पहुंची आधा दर्जन किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।
बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर गांव से सटे ताल में गेहूं की फसल पक कर तैयार थी। अचानक आग लग गई, जिसमें तेज गति से चल रही हवाएं आग में घी का काम कर बैठी।
आग लगने की खबर पाते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा हो गया। देखते ही देखते दयाराम वर्मा की 6 बीघा, बृजराम मौर्या 15 बिस्वा, अनन्त मौर्या 10 बिस्वा, कृष्णा बिन्द का 10 बिस्वा, सतीराम बिन्द 10 बिस्वा, नंगू 10 बिस्वा, श्रीनाथ वर्मा एक बीघा और विजय बहादुर वर्मा एक बीघा समेत अन्य लोगों की खड़ी गेहूं की फसल आग में जलकर खाक हो गई।
फिलहाल जिन लोगों के पास ट्रैक्टर था वह जुताई कर आग पर काबू पाने का प्रयास किए तब तक दमकल की भी गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का कार्य किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37196354
Total Visitors
655
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This