13.1 C
Delhi
Wednesday, November 26, 2025

दुबई में काम करने गए युवक की हत्या, मां ने शव भारत लाने की पीएम से लगाई गुहार   

दुबई में काम करने गए युवक की हत्या, मां ने शव भारत लाने की पीएम से लगाई गुहार                    

मिर्जापुर।
तहलका 24×7
             देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड गांव के रहने वाले एक युवक की दुबई में हत्या कर दी गयी।जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दुबई से बेटे का शव भारत लाने के लिए मां ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। मां मीला देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बेटे सोनू की हत्या करने का आरोप लगाया है।
सोनू की मां का आरोप है कि दुबई प्रशासन ने उसे सेना के कैंप के पास टहलते समय गोली मार दी। 3 अप्रैल की रात खाना खाने के बाद तीन-चार व्यक्तियों के साथ टहलने के लिए एनपीसी ट्रोजन कंपनी के बाहर सड़क पर टहल रहा था। इस दौरान उसे गोली मारी गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, परिजन ने जानकारी दी है।प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दुबई और ओमान बॉर्डर के पास कंपनी है। इसकी जानकारी साथ में टहलने वाले लोगों ने घर पर फोन से दी।इस घटना को 7 दिन से ज्यादा वक्त हो गया है, लेकिन अभी तक इस बारे में पता नहीं चल पा रहा है कि बेटा कहां है।बताया जा रहा है कि सोनू दुबई में कारपेंटर का काम करता था। 11 महीने से वह एनपीसी ट्रोजन कंपनी दुबई में काम कर रहा था। हर दिन उसकी परिवार से बातचीत भी होती थी। 3 अप्रैल के बाद से उसका फोन स्विच ऑफ हो गया है।
ऐसे में पत्नी बच्चे भी परेशान हैं। पत्नी बेबी के साथ 9 साल की बेटी शालू, 7 साल की खुशबू और एक वर्ष का बेटा विनायक है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। पत्नी का कहना है कि वही घर का खर्चे चलाते थे, सरकार मेरी मदद करे। मेरे पति के शव को सुरक्षित भारत लाये। घटना कैसे हुई सरकार इसकी भी जांच करवाये।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव खेतासराय, जौनपुर।  डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7              क्षेत्र...

More Articles Like This