धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव
# रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने लोगों का मन मोहा
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
जेसी मार्डन चिल्ड्रेन हाईस्कूल कलापुर में गुरुवार को मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को देश का उत्कृष्ट नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका होती है।

ऐसे में बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्तापरक शिक्षा देनी जरुरी है। शिक्षा के साथ नौनिहालों को खेलकूद तथा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिए, शिक्षक से ही बच्चे प्रेरणा व अनुशासन का पाठ सीखते हैं।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।बच्चों ने एकल व सामूहिक नृत्य, ड्रामा, नाटक मंचन प्रस्तुत करके समाज के लोगों को जागरूक किया।

हाईस्कूल, इंटरमिडिएट में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सृमृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि बृजेश यादव ब्लाक प्रमुख व सुनील यादव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता अजय यादव मंडल अध्यक्ष गभिरन तथा संचालन संदीप कुमार गुप्ता ने किया।इस मौके पर प्रफुल्लचंद्र मौर्य, कमला प्रसाद सिंह, नन्दलाल राजभर, राम अचल, प्रधान संतलाल सोनी आदि मौजूद रहे।








