35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : पांच राज्यों के चुनाव में होगी भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत- डॉ रघुराज

जौनपुर : पांच राज्यों के चुनाव में होगी भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत- डॉ रघुराज

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
          उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डॉ रघुराज सिंह मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष आईबी सिंह के कार्यालय शारदा टावर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत होने जा रही है और हम सरकार बनाने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा 80 में से 80 सीट जीतकर एक नया रिकार्ड बनाने को तैयार है।
इंडिया गठबंधन पर उन्होंने हमला करते हुए कहा कि यह गठबंधन भ्रष्टाचार के बड़े नेताओं की जमात जो 420 करने वालो का गठबंधन है। कैसे उनके परिजनों का उत्थान हो इसलिए वह 840 नंबर का गठबंधन बन गया है। सरकार में रहते हुए उन्होंने प्रदेश व देश का जो खजाना लूटा है वह कैसे बचे इसी जुगाड़ को लेकर ये सभी दल के नेतागण इंडिया गठबंधन बनाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हराने के सपने देख रहे हैं। विपक्ष के हमले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोनिया गांधी हो या राहुल गांधी, केजरीवाल हो या फिर अन्य इंडिया गठबंधन के दल हो सभी भ्रष्टाचार की गंगा में डूबे हुए हैं। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के प्रति सजग है। श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के प्रति सजग है। उनके लिए रहने, खाने, बच्चों की पढ़ाई आदि सुविधाओं के विकास के लिए सभी जिलों के डीएम के नाम से श्रम विभाग ने 100 करोड़ रुपये की एफडी की है। इससे सारी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।
इस दौरान कहा कि श्रमिक वर्ग का प्रदेश व देश के विकास में अहम योगदान है। श्रमिकों का उत्थान ही प्रदेश और देश का उत्थान है। मंत्री रघुराज सिंह ने बताया कि श्रमिकों की सुविधाओं के लिए जिले की निर्माण इकाइयों से एक फीसदी सेस लिया जाता है। इस पैसे को विकास कार्यों में खर्च किया जाता है। श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को पेंशन और दुर्घटना व इलाज के लिए अनुदान दिया जाता है। उनके बच्चों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में अटल आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष की सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार ने वोट, जाति और धर्म देखकर काम नहीं किया। सबका साथ और सबका विश्वास ही हमारा मूल मंत्र है। प्रदेश और केंद्र सरकार गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37423958
Total Visitors
668
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This