37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत

पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
           दौलतपुर गांव में शाहगंज प्रयागराज मार्ग पर सोमवार को स्कूटी सवार दंपती सामने से आ रही पिकअप के चपेट में आ गए। स्कूटी पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को उपचार हेतु सीएचसी भेजा। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
ओइना गांव निवासी दिनेश अपनी पत्नी मीरा देवी को स्कूटी से खरीदारी करने के लिए खुटहन बाजार आए थे। जहां से दोनों वापस घर लौट रहे थे। उक्त गांव में सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें मीरा देवी वाहन के नीचे आ गईं और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पति दिनेश को भी गंभीर चोटें आई हैं।
थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431041
Total Visitors
598
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This