44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

पूजनोत्सव व शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए महासभा की बैठक आयोजित 

पूजनोत्सव व शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए महासभा की बैठक आयोजित 

# राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
            अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सहारा के जौनपुर  आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर जिले व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आगामी दिनों में होने वाले चित्रगुप्त पूजनोत्सव एवं शोभा यात्रा के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही जिला कमेटी को बेहतर ढंग से पूजन संपन्न कराने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में पूरे देश में कायस्थ महासभा द्वारा ज्यादा से ज्यादा कायस्थ बंधुओं को जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। जिसको लेकर सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसकी समीक्षा की गई। जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि पूरे प्रदेश में तेजी से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सभी कायस्थ को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, सुरेश अस्थाना, अजय श्रीवास्तव सहित तमाम चित्रांश उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37428018
Total Visitors
539
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This