39 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को  किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को  किया गया सम्मानित

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में संपन्न जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता के अंतर्गत हिंदी भाषा में श्रुतलेख प्रतियोगिता व अंग्रेजी भाषा में कम्प्लीट द स्पेलिंग प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित  किया गया।
प्राथमिक स्तर के प्रथम स्थान पर आयुष कुमार राव, प्राथमिक विद्यालय गूलरा केराकत, द्वितीय स्थान पर श्वेता प्राथमिक विद्यालय कुकूहा करंजाकला, तृतीय स्थान पर प्रीती मौर्या प्राथमिक विद्यालय बाकराबाद सिरकोनी, उच्च प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान पर साहिल यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर डेडारपुर  रामनगर, द्वितीय स्थान पर आन्या मिश्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय नाभिपुर बदलापुर, तृतीय स्थान पर अर्पिता पटेल उच्च प्राथमिक विद्यालय इमामशाहपुर मडियाहू  एवं कंपोजिट विद्यालय के प्राथमिक स्तर के प्रथम स्थान पर साहिल यादव कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद सिकरारा, द्वितीय स्थान पर अंकित यादव कंपोजिट विद्यालय रानीपट्टी मड़ियाहूं, तृतीय स्थान पर आदर्श कंपोजिट विद्यालय त्रिलोचन बड़ागांव व कंपोजिट विद्यालय के उच्च प्राथमिक स्तर के प्रथम स्थान पर शगुन यादव कंपोजिट विद्यालय मयंदीपुर बक्सा, द्वितीय स्थान पर रजनीश यादव कंपोजिट विद्यालय गोबरा केराकत, तृतीय स्थान पर आदित्य कुमार कंपोजिट विद्यालय रामपुर खुर्द मछली शहर को डायट द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. रविंद्र नाथ, डॉ. शैलेश कुमार, मंजूलता यादव, वरुण कुमार यादव, अखिलेश यादव समेत अभिभावक, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37271784
Total Visitors
621
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This