31.7 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या 

जौनपुर। 
सौरभ आर्य 
तहलका 24×7
           पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। धनंजय सिंह के घर से करीब दो किलोमीटर दूर रीठी बाजार के पास उसके पूर्व में गनर रहे अनीस को गोली मारी गई। तीन लोगों ने घेरकर हमला किया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अनीस खान को तीन की संख्या में बदमाशों ने उस समय मारा जब वो सामान लेने रीठी बाजार जा रहा था। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। शाम को करीब 7 बजे हत्या की वारदात की अंजाम दिया गया।
आनन फानन में अनीस को सिकरारा के सरकार
अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद सिकरारा थाना इलाके के रीठी गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
धनंजय सिंह के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि अनीस खान लंबे समय से धनंजय सिंह का समर्थक था। वो हर चुनाव में उनके साथ रहता था। बूथ स्तर के चुनाव का कामकाज देखता था। हत्या क्यों की गई ये जांच का विषय है।
अनीस पर जहां हमला किया गया वो जगह पूर्व सांसद धनंजय सिंह के घर से करीब दो किमी. दूर है। धनंजय सिंह का घर बनसफा में है और रीठी ही इलाके की नजदीकी बाजार है। जहां लोग बाजार करने जाते हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37446214
Total Visitors
412
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This