13.1 C
Delhi
Wednesday, November 26, 2025

पेंटिंग में लगे मजदूर की छत से गिरने से मौत

पेंटिंग में लगे मजदूर की छत से गिरने से मौत

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              आजमगढ़ जिले के मार्टीनगंज थानान्तर्गत महुआ गांव में बुधवार की रात भवन के तीसरी मंजिल से गिर जाने से पेंटर की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।खुटहन थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी मेवालाल गौतम (53) पेशे से पेंटर थे, जिसे महुआ गांव निवासी एक व्यक्ति ने घर की पेंटिंग करने का ठेका दिया था।
दिन भर काम करने के बाद मेवालाल तीसरी मंजिल पर जाकर छत पर सो गए। रात में रहस्यमय परिस्थितियों में छत से नीचे गिरने से मरणासन्न हो गए। मेवालाल के परिवार को सूचना देकर मकान मालिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। गुरुवार की सुबह रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव खेतासराय, जौनपुर।  डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7              क्षेत्र...

More Articles Like This