37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

प्रधान के कार्यों की जांच के लिए डीएम ने गठित की टीम 

प्रधान के कार्यों की जांच के लिए डीएम ने गठित की टीम 

चंदवक, जौनपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                      थाना क्षेत्र के विकास खंड डोभी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मन्दुपुर में डीएम अनुज कुमार झा ने मन्दपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा दिए गए शपथपत्र युक्त शिकायती प्रार्थना पत्र पर जांच के आदेश दे दिए हैं।
डीएम अनुज कुमार ने अपने आदेश में लिखा कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र का परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत पाया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायतें प्रार्थना पत्र जांच नियमावली नियम 3 के निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है। इस जांच में जिला मजिस्ट्रेट ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त किया।
गौरतलब है कि शिकायतकर्ता ने डीएम अनुज कुमार झा को दिए गए शपथ पत्र के माध्यम से वर्तमान ग्राम प्रधान राजेश रतन सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा विगत 2 वर्षो में कोई भी मौके पर कार्य नहीं हुआ है और विभिन्न प्रकार के मदो को दिखाकर ग्राम पंचायत निधि से लाखों के रुपए निकालकर गमन कर लिए गए और शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र पर यह भी आरोप लगाया है कि यह बिना ग्राम प्रधान और विभागीय अधिकारियों को मिली भगत से संभव नहीं है।
शपथ पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि विगत 2 वर्षों में केवल कागजों पर काम हुआ है लेकिन मौके पर स्थलीय कोई काम नहीं दिख रहा है। इसी को देखते हुए डीएम अनुज कुमार झा ने जांच कमेटी गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। इसकी सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं ग्राम प्रधान में खलबली का माहौल पैदा हो गया है।अब देखते हैं कि इस जांच कमेटी के बाद क्या निकल कर आता है यह जांच होने के बाद ही पता चलेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431186
Total Visitors
570
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This