41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

प्रयागराज : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ पंचतत्व में विलीन

प्रयागराज : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ पंचतत्व में विलीन

# शवयात्रा में उमड़ी भारी भीड़, बेटे ने दी मुखाग्नि

प्रयागराज। 
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
             पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे केसरीनाथ त्रिपाठी रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे नीरज त्रिपाठी ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इसके पहले सिविल लाइंस स्थित आवास से उनकी शव यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। शहर के कई इलाकों से होते हुए शवयात्रा दारागंज घाट पर पहुंची। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का पार्थिव शरीर रविवार की शाम दारागंज घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। हजारों समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की मौजूदगी में मुखाग्नि उनके पुत्र इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने दी। क्लाइव रोड स्थित आवास से शाम करीब 4.10 शवयात्रा निकली।
इस दौरान पंडित जी अमर रहे के नारे लगते रहे। दारागंज घाट पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे पूर्व आवास पर सशस्त्र बलों द्वारा पूर्व राज्यपाल को सलामी दी गई। अंतिम यात्रा में उनकी दोनों बेटियां नमिता त्रिपाठी व निधि ओझा भी शामिल रहीं।
बताते चलें कि पं. केसरीनाथ त्रिपाठी शहर दक्षिणी के कई बार विधायक और कई बार विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके केसरीनाथ त्रिपाठी की गिनती देश के जाने माने विद्वानों और संविधानविदों में होती थी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहने के दौरान उनके पास मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और बिहार राज्यों का भी अतिरिक्त प्रभार रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट में बतौर अधिवक्ता 50 वर्ष वकालत करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका था। उनके निधन पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक सतीश महाना आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37398417
Total Visitors
697
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This