19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

बच्चों को संस्कारित करना हमारा नैतिक कर्तव्य- डॉ रश्मि शुक्ला

बच्चों को संस्कारित करना हमारा नैतिक कर्तव्य- डॉ रश्मि शुक्ला

# सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

प्रयागराज।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                  गणतंत्र दिवस समारोह में सब बच्चों ने संकल्प लिया कि हम सब भारत के लिए तन मन धन से समर्पित रह कर उत्तम नागरिक बनकर विश्व पटल पर छा जाना है। यह सन्देश बच्चों को संस्था की अध्यक्ष डॉ रश्मि शुक्ला ने दिया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला परिषद् सिटी ब्रांच प्रयागराज की अध्यक्ष रंजना गुलाटी ने बच्चों को उपहार देकर आशीर्वाद दिया। डीआर अस्पताल से पूर्णिमा यादव, वंदना यादव, अंकिता, अंशु, श्वेता, भावना, पूजा, विनीता अस्पताल से नर्सो ने बच्चों को कोरोना वैक्सीन की उपयोगिता बताई।

सभी को स्कूल में यह टीका जरूर लगाना चाहिए। सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्थान अध्यक्ष डॉ रश्मि शुक्ला ने मास्क, सेनेटाईजर, साबुन का प्रयोग कर हाथ और चेहरे को साफ करते रहें। सावधानी ही कोरोना से बचाव है। सोशल डिस्टेंस का पालन करना है।इस अवसर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सीए सुधीर कुमार शुक्ला, अनुश्री शुक्ला, चित्रांगद शुक्ला, सोनम पांडेय, नीलू सिंह, श्रुति मेहता, अनुपमा सिन्हा, विनिता, नीरजा अग्रवाल सभी उपस्थित गणमान्य जनों को सम्मान पत्र प्राप्त हुआ।स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नदी संरक्षण, पशु-पक्षी संरक्षण आदि कई विषयो पर विशेष जागरूक किया सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This