32.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

बस्ती : मालगाड़ी की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बस्ती : मालगाड़ी की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बस्ती, लखनऊ।
तहलका 24×7
             पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच व गौर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार रात करीब आठ बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के किनारे एक मासूम समेत तीनों का शव मिलते ही हड़कंप मच गया। हादसे में परिवार की एक महिला बच गई।
रविवार की रात गौर से बस्ती की तरफ डाउन मालगाड़ी जा रही थी। कैथोलिया गांव के सामने 584/14 संख्या पोल के पास ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर पांच वर्षीय मासूम समते तीन लोगों की मौत हो गई जबकि साथ जा रही एक महिला सुरक्षित बच गई। मालगाड़ी के चालक ने टिनिच स्टेशन पर हादसे की जानकारी दी। शव के पास से एक झोले में कपड़े और अन्य सामान मिले हैं। हादसे में बची महिला आरती ने मृतकों की शिनाख्त झारखंड के रांची जिले के पल्हिया कला निवासी पिता मुन्नी लाल, पति सुनील और पांच वर्षीय बेटे पिंटू के रूप में की।
प्रभारी निरीक्षक गौर उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि काफी प्रयास के बाद आरती ने मृतकों का नाम और पता बताया। हालांकि अभी वह नहीं बता पा रही है कि वे लोग कहां से आकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। पुलिस उसके सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This