27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

आजमगढ़ : कोचिंग से घर लौटी छात्रा का घर में फंदे पर लटकता मिला शव

आजमगढ़ : कोचिंग से घर लौटी छात्रा का घर में फंदे पर लटकता मिला शव

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
            बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर हज्जामपट्टी गांव में शनिवार की शाम एक छात्रा का शव घर में ही पंखे के सहारे लटकता मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।
रामपुर हज्जामपट्टी गांव निवासिनी दिशा गुप्ता (18) जैगहा बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने के साथ ही कंप्यूटर सीखती थी। शनिवार की शाम दिशा कोचिंग करने के बाद अपने घर आई। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। कुछ देर उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो दिशा को छत के पंखा से लटकता देखा। वह भाग कर मां के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दिया। मां भी चीखती हुई घर पहुंचे तो बेटी को फंदे पर लटकता देख अवाक रह गई। कुछ ही देर में आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान परिजनों ने ही शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजन व अन्य लोग मृत छात्रा के अंतिम संस्कार की कवायद में जुट गए। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की कवायद में जुट गई। इसके बाद पंचनामा कर शव अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया गया। मृतका के एक भाई व एक बहन बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37219470
Total Visitors
711
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This