31.7 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

बाइक सवार बदमशों ने ई-रिक्शा चालकों को मारी गोली, दो गंभीर

बाइक सवार बदमशों ने ई-रिक्शा चालकों को मारी गोली, दो गंभीर

बलिया।
तहलका 24×7 
           क्षेत्र के सुरेमनपुर स्टेशन के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दो ई-रिक्शा चालकों को गोली मार दी। दोनों चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालात गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर बैरिया थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह दलबल के साथ पहुंचकर घटना की जांच में जुटे रहे।
सुरेमनपुर स्टेशन के पास कोटवां गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अरमान (18) और विशाल पासवान (24) स्टेशन के बाहर पान की दुकान पर खड़े थे। तभी आए बाइक सवार अज्ञात बदमाश दोनों पर फायर करते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। दोनों ई-रिक्शा चालक गिर कर बेसुध हो गए। आसपास के दुकानदारों ने दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।
थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37445975
Total Visitors
387
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This