33.1 C
Delhi
Thursday, May 16, 2024

मऊ : फॉल्ट सुधारने गए लाइनमैन पर झोंका फायर

मऊ : फॉल्ट सुधारने गए लाइनमैन पर झोंका फायर

मोहम्दाबाद गोहना।
तहलका 24×7 
                    जिले के खातीबहा गांव में बिजली कटौती से नाराज एक मनबढ़ युवक ने फॉल्ट सुधारने गए लाइनमैन से बहसबाजी की। इसके बाद उसे निशाना बनाते हुए कट्टे से गोली चला दी। संयोग रहा कि लाइनमैन को गोली नहीं लगी। किसी तरह से वह गांव से निकलकर सबकेंद्र पहुंचा और साथियों को यह जानकारी दी। जिसके बाद आक्रोशित बिजली कर्मियों ने उत्तरी फीडर की आपूर्ति बाधित कर दी। इससे दर्जनों गांव में अंधेरा छा गया। घटना बुधवार देर शाम की है।
पीड़ित लाइनमैन ने गोली चलाने के आरोपी युवक के खिलाफ मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, करहां बिजली सब स्टेशन पर तहसील क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी कोमल राम लाइनमैन पद पर तैनात हैं। बुधवार रात करीब 8 बजे सब स्टेशन के उत्तरी फीडर में फॉल्ट की जानकारी पर लाइनमैन खातीबहा गांव गया।
आरोप लगाया कि फॉल्ट दुरुस्त करने के दौरान एक युवक आकर उसे अपशब्द बोलने लगा। विरोध करने पर वह हाथापाई करने लगा। इस बीच युवक ने कमर में खोंसे कट्टे को निकाला और लाइनमैन कोमल राम के ऊपर फायर किया। संयोग से गोली नहीं लगी। वह भागकर सबकेंद्र पहुंचे और साथियों को आपबीती सुनाई। इससे आक्रोशित बिजली कर्मियों ने उत्तरी फीडर को बंद कर दिया।
इससे दर्जनों में गांव में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कोतवाल संजय कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फीडर से बिजली पूर्ति बहाल करा दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37382503
Total Visitors
727
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आशुतोष हत्याकाण्ड में नामज़द हुए नासिर जमाल

आशुतोष हत्याकाण्ड में नामज़द हुए नासिर जमाल जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और...

More Articles Like This