32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे ने पीट-पीटकर मां को उतारा मौत के घाट

मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे ने पीट-पीटकर मां को उतारा मौत के घाट

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
                    कंधरापुर थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव की एक महिला की उसके मानसिक रूप से बीमार पुत्र ने जान ले ली। बहनों ने पड़ोसी के घर में भाग कर जान बचाई।
फुलहरा गांव निवासी एक युवक विगत कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। वह उल जलूल हरकत करता रहता था। रविवार की रात वह अचानक घर में मौजूद अपनी बहनों व मां को मारने-पीटने लगा। जान बचा कर मां कौशिल्या (47) बाहर भागी तो बहनों ने पड़ोसी के घर में घुस कर अपनी जान बचाई।
वह युवक मां के पीछे दौड़ा और पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कौशिल्या को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को वहां से भी रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात 12 बजे मौत हो गई। मां की हत्या करने वाला पुत्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432697
Total Visitors
277
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This