42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

व्यापार मंडल ने दी शहीद व्यापारियों को श्रद्धांजलि

व्यापार मंडल ने दी शहीद व्यापारियों को श्रद्धांजलि

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
          उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पूर्व वर्षों की भांति उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर 26 मई को शहीद दिवस कार्यक्रम कर व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद व्यापारियों को गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए संघर्षशील रहते हुए पुलिस की गोलियों की परवाह ना कर कर्तव्य वेदी पर शहीद हुए व्यापारियों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है जो व्यापारी शहीद हो गए हैं उन सभी शहीद व्यापारियों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। श्रद्धांजलि देते हुए प्रांतीय मंत्री महेंद्र सोनकर ने कहा कि 26 मई को प्रत्येक वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है जिसमें अपने सभी शहीद हुए व्यापारियों को हम सभी लोग अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं
   
जिला संरक्षक राजदेव यादव, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, संतोष साहू, अमर जौहरी, मनोज साहू ने अपने उद्बोधन में व्यापारियों को एकजुट रहने के साथ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अरुण कपूर, ज्ञानेंद्र साहू,  अनिल वर्मा, चेतन टंडन, सुलभ श्रीवास्तव, वेद प्रकाश गुप्ता, मुन्ना लाल अग्रहरि, लोकेश साहू, घनश्याम गुप्ता आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हाफिज शाह ने किया। सभी पदाधिकारियों का आभार नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37411491
Total Visitors
399
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This