34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

शराब पिलाने से मना करने पर बदमाशों गोली मारकर कर दी हत्या 

शराब पिलाने से मना करने पर बदमाशों गोली मारकर कर दी हत्या 

जौनपुर। 
सौरभ आर्य 
तहलका 24×7 
            आजमगढ़-जौनपुर राजमार्ग पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव स्थित ढाबे के मैनेजर की हौसला बुलंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मैनेजर ने बदमाशों को ढाबे पर शराब पीने से मना किया था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
सीओ केराकत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि चोरसंड स्थित लकी ढाबा पर शनिवार रात करीब 12 बजे तीन-चार की संख्या में बदमाश आये और बैठकर शराब पीने लगे। ढाबे के मैनेजर शहजाद ने उन लोगों को शराब पीने से मना किया तो कहासुनी करने लगे। बाद में सभी उठ कर चले गए। कुछ ही देर बाद बदमाश वापस लौटे और शहजाद को गोलियों से भून दिया। शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई । शहजाद (24) सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा निवासी अनवर अहमद का बेटा है। जो ढाबा संचालक एजाज उर्फ पप्पू का भांजा है।
तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गोली मारने वाले अपराधियों में से एक को चिह्नित कर लिया है। सीओ ने दावा किया कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431971
Total Visitors
285
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This