32.1 C
Delhi
Wednesday, June 26, 2024

संविधान बचाने के लिए बीजेपी का सफाया जरुरी : अखिलेश यादव

संविधान बचाने के लिए बीजेपी का सफाया जरुरी : अखिलेश यादव

# मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के लखनीपुर में आयोजित हुई विशाल जनसभा

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के लिए लोगों से समर्थन मंगा। मल्हनी विधानसभा के लखनीपुर गांव में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आयोजित जनसभा में पार्टी मुखिया ने कहा कि अगर संविधान बचाना चाहते हो तो भाजपा का देश से सफाया करें।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है। इस बार देश के प्रधान सांसद अपने क्योटो से भी हारने जा रहे हैं। कहा भाजपा का इस बार प्रदेश की 80 सीट से एक को छोड़कर पूरी तरह सफाया हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव को समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन बताया और कहा कि आपको और हमको अपनी आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाना है तो हर हाल में भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश का युवा बड़ी मेहनत से कोचिंग करके दूर-दूर परीक्षा देने जाता है। जब परीक्षा देकर वह घर लौटता है तो पता चलता है पेपर लीक हो गया। उन्होंने सरकार पर जानबूझकर पेपर लीक कराने का आरोप लगाया। कहा भाजपा सरकार से 17 साल का हिसाब लेना है। 10 साल का केंद्र सरकार के और 7 साल प्रदेश सरकार का। सपा मुखिया ने कहा गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को आटा और मोबाइल का डाटा फ्री होगा। चार साल की अग्निवीर वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के नाम पर किसानों को धोखा दिया है। कहा 2024 के चुनाव में जनता रिकॉर्ड बनाने जा रही है। जो लोग ऊंचाई पर पहुंचे थे उनका काउंट डाउन शुरू हो गया है। यह चुनाव हमारी नहीं बल्कि आने वाले भविष्य का चुनाव है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सीएमओ ने एनबीएसयू वार्ड का किया शुभारंभ, कहा ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

सीएमओ ने एनबीएसयू वार्ड का किया शुभारंभ, कहा ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This