34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

सर्राफा कारोबारी दोहरे हत्याकांड में आरोपी बहु गिरफ्तार 

सर्राफा कारोबारी दोहरे हत्याकांड में आरोपी बहु गिरफ्तार 

# अन्य आरोपियों की तलाश में अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर व अन्य जगहों पर दबिश जारी

अम्बेडकर नगर। 
तहलका 24×7     
           अकबरपुर के शहजादपुर में बुधवार को पति व ससुर की हत्या की आरोपी बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के दोनों मासूम बच्चों को उनके रिश्तेदारों की सुपुर्दगी में दिया गया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
शहजादपुर स्थित गहना कोठी के मालिक कृष्णचंद सोनी व उनके बड़े पुत्र आनंद की बुधवार सुबह घर में हत्या कर दी गई थी। इस घटना में कृष्णचंद की पत्नी सुनीता (55) को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हत्या व जानलेवा हमले का आरोप कृष्णचंद के ही छोटे पुत्र रवि पर है। पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
मुख्य आरोपी रवि के अलावा घटना में उसकी पत्नी शालिनी, दिवंगत आनंद की पत्नी ज्योति, सगी बहनों (ज्याेति व शालिनी) के पिता राधेश्याम व भाई सोनू को नामजद किया गया। इन सभी पर हत्या को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने ज्योति को बुधवार को ही हिरासत में ले लिया था। हालांकि अकबरपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी महिला को अकबरपुर चौक स्थित गहना कोठी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस बीच पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर व अन्य जगहों पर छापा मारा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432425
Total Visitors
248
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This