36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

विवेचना करने गये दरोगा की गोली मारकर हत्या 

विवेचना करने गये दरोगा की गोली मारकर हत्या 

# बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली 

फिरोजाबाद।
तहलका 24×7 
          अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा (55) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। दरोगा के परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटनाक्रम बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा आठ बजे का है। जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर निवासी दिनेश मिश्रा (55) इंद्रसेन मिश्रा अरांव थाना में उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की शाम को बाइक पर सवार होकर एक ग्रामीण युवक के साथ अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव में विवेचना करने गए थे। विवेचना करके वापस लौटने के दौरान चंदपुरा -पीथेपुर के मध्य अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी।गोली दारोगा के सीने में लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बदमाश गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए।
दरोगा को गोली मारने की जानकारी होते ही एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिरसागंज प्रवीन तिवारी एवं थाना प्रभारी अरांव सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गए। घायल दरोगा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। दरोगी की हत्या की जानकारी होते ही एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी सर्वेशचंद्र मिश्रा, सीओ सिटी कमलेश कुमार सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

# सात महीने पहले ही हेड मोहर्रिर से बने थे दरोगा

मृतक दरोगा के छोटे भाई योगेश मिश्रा ने बताया कि उनके बड़े भाई जिले में तीन साल पहले आए थे। 26 महीने तक जिले में हेड मोहर्रिर रहे। सात महीने पहले ही हेड मोहर्रिर से प्रमोशन पाकर दारोगा बने थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी भी पुलिस में सिपाही है। दूसरे नंबर का बेटा मोहित यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। तीसरे नंबर की बेटी नर्सिंग की पढ़ाई कर चुकी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37416702
Total Visitors
1003
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This