39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

साहेब ! बहू दबंग है.. अपने साथ रखती है तमंचा

साहेब ! बहू दबंग है.. अपने साथ रखती है तमंचा

गाजियाबाद।
तहलका 24×7
            एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि बहू अपने पास तमंचा रखती है, वो दबंग स्वभाव की है और उसकी बात भी नहीं मानती। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बहू को तमंचे और कारतूस के साथ किया है। हैरानी वाली बात ये है कि पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वो अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखती है।
दरअसल, भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर में एक परिवार रहता है।इसमें 48 साल की महिला ने अपन बेटे सोनू की पत्नी निक्की (22 साल) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा कि बहू दबंग स्वभाव की है। वो कई युवकों से बातचीत करती है। इतना ही नहीं जब ऐसा न करने के लिए कहो तो वो बात समझने के बजाय डराती और धमकाती है। महिला ने शिकायत में ये भी बताया कि उसकी बहू अपने पास तमंचा भी रखती है। इसकी वजह से उनके घर में डर और दहशत का माहौल है।
बहू की हरकतें देखते हुए घर में कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। महिला की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस एक्शन में आई और उसके घर पहुंची। पुलिस ने उसकी बहू को बुलाया और पूछताछ की। इसके साथ ही घर की तलाशी ली। इस दौरान वहां से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तमंचे के संबंध में पूछताछ में उसने बताया कि वो अपनी सुरक्षा के लिए रखती है। महिला की ये बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37226870
Total Visitors
734
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा संपन्न 

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा संपन्न  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7                सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शनिवार को...

More Articles Like This