30.1 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

सुल्तानपुर : तालाब में विद्युत प्रवाहित तार गिरने से मछलियां मरी

सुल्तानपुर : तालाब में विद्युत प्रवाहित तार गिरने से मछलियां मरी

# 36 घंटे गुल रही बिजली, बिजेथुआ रोड पर 60 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

सूरापुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                गुरुवार सुबह करीब चार बजे बिजेथुआ महावीर धाम के पश्चिम पठान बस्ती के पास धोबी तालाब में 440 वोल्टेज का जर्जर तार गिर जाने से तालाब की मछलियां तड़प तड़प कर मर गई। मौके पर कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। सुबह लोग उधर टहलने भी जाया करते हैं। लोगों ने बताया कि जर्जर तार बदलवाने के लिए क‌ई बार जेई उत्कल सिंह को कहा गया लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। लोगों का मानना है कि अगर जर्जर तार नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

वहीं दूसरी तरफ किसानों के खेतों में पानी की आवश्यकता व उमस भरी गर्मी में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे 36 घंटे बाद बिजली सप्लाई मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान बच्चों व बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ा लोग पीने के लिए पानी को तरस गए।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लाइट जाने के बाद जेई उत्कल सिंह ने बताया कि मेन सप्लाई फेल होने से सब स्टेशन सूरापुर ब्रेक डाउन हो गया है। लाइनमैन फाल्ट ढूंढने ग‌ए हैं। शाम करीब सात बजे बताया गया मेन सप्लाई केबिल ब्रस्ट हो गया है। बुधवार करीब ग्यारह बजे लाइट आई तो पता चला बिजेथुआ रोड पर स्थित 250 केवीए ट्रांसफार्मर का लीड और मुड़िला रोड पर स्थित 250 केवीए ट्रांसफार्मर का लक कटा हुआ है।
उसको बनाने में छः घंटे लग गए। बिजेथुआ रोड वाले उपभोक्ताओं को 60 घंटे बाद भी लाइट नहीं मिल सकी। करीब साढ़े पांच बजे विद्युत आपूर्ति मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने बताया कि लक और लीड कटने की समस्या विगत महीने से शुरू हो गई है महीने भर में दर्जनों बार यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाया करती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37174486
Total Visitors
661
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This